Almora News:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से मिला सफाई कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

0
ख़बर शेयर करें -

मा० शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैडा जी के अल्मोड़ा आगमन पर देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ का शिष्ट मण्डल प्रदेश महामंत्री श्री राजपाल पवार के नेतृत्व में मंत्री जी से मिला तथा प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु वार्ता की.

मा० मंत्री जी से सफल वार्ता कराने हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ व सफाई कर्मचारियों ने मा० महापौर नगर निगम अल्मोड़ा, श्री अजय वर्मा जी पूर्व जिला अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) श्री रवि रौतेला जी, एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी) श्री महेश नयाल जी, का अभार जताते हुए हार्दिक धन्यवाद किया। इन्हीं के प्रयासों से मा० मंत्री जी ने देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के शिष्ट मण्डल को देहरादून बुलाकर उक्त समस्याओं का समाधान करने हेतु वार्ता का आश्वासन दिया है। शिष्ट मण्डल में श्री राजपाल पवार प्रदेश महामंत्री (देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ) श्री दीपक चन्देल (शाखा अध्यक्ष, नगर निगम अल्मोड़ा) श्री राजेन्द्र पवार, शक्ति, प्रदीप, पप्पू भाई, लक्की, मोनू, अमित पवार, रोहिताश केशरी, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पर्यटक का बवाल, महिला पर प्लास्टिक के क्रेट से हमला, वीडियो वायरल, महिला हुई बेहोश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *