Bageshwar News :घर की छत गिरने से मां और दिव्यांग बेटी घायल

ख़बर शेयर करें -

गरुड़ :छत गिरने से मां और दिव्यांग पुत्री घायल हो गए उन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है

भकुनखाेला निवासी 50 वर्षीय सावित्री देवी और उनकी दिव्यांग पुत्री 27 वर्षीय सरिता आर्य शुक्रवार की रात सोई थी अचानक घर की छत गिर गई हादसे में मां बेटी घायल हो गई उन्हें घायल अवस्था में पड़ोसी सीएचसी बैजनाथ लाए जहां उनका उपचार चल रहा है चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड हल्द्वानी त्रिलोकनगर की दीक्षा पांडे मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की चूनी गईं फाइनलिस्ट

 💠भाजपा के कुमाऊं संयोजक जेसी आर्य ने शनिवार को अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना उन्होंने प्रशासन से शीघ्र दोनों घायलों को मुआवजा देने की मांग की है उन्होंने बताया कि सावित्री देवी विधवा महिला है बेटी भी दिव्यांग है उनके पास आए कोई साधन नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में लैण्ड फ्राड से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर हुई। मण्डलायुक्त

💠राजस्व उप निरीक्षक मान सिंह टाकुली ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया उन्होंने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दिया है।