Almora उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उपनल कर्मियों की याचिका पर सुनवाई की

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी विभागों में वर्षो से लगे उपनल संविदा कर्मचारीयो को आदेश होने के बाद भी सरकार द्वारा नियमित नही क़रने और उन्हें चयनित वेतनमान नही दिये जाने तथा उनको दिए गए वेतन से जीएसटी काटे जाने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की।

 

 

 

 

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से पूर्व के आदेशों का अनुपालन करते हुए 2 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 2 जुलाई की तिथि नियत की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा रानीधारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, उमड़ा जनसैलाब

 

 

पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि पहले इन्हें नियुन्तम वेतनमान दिया जाय।
आपको बता दे कि उपनल कर्मचारी संघ ने उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर कर कहा है कि नवंबर 2025 मे कोर्ट की खंडपीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन अभी तक राज्य सरकार ने नही किया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला-2026 में होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं व स्टार नाइट से सजेगा आयोजन

 

 

 

जबकि कोर्ट ने अपने आदेश मे स्पष्ट किया था कि उपनल कर्मचारीयों को पहले समान कार्य समान वेतन दिया जाय, उनके वेतन पर लगने वाले जीएसटी को न वसूला जाय और नियमितीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाय। लेकिन इस आदेश पर अब तक राज्य सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *