ख़बर शेयर करें -

 

उत्तराखंड देवप्रयाग सहकारी समिति में 19 लाख का गबन: पुलिस ने पूर्व सचिव को श्रीनगर से दबोचा

 

देवप्रयाग: 19 लाख की वित्तीय धांधली में पूर्व सचिव गिरफ्तार, एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर हुई कार्रवाई

 

सहकारी समिति गबन मामला: पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पूर्व सचिव शैलेंद्र गैरोला

 

देवप्रयाग सहकारी समिति में 19 लाख रुपये के गबन का खुलासा, पूर्व सचिव गिरफ्तार
पौड़ी गढ़वाल पौड़ी जिले के देवप्रयाग स्थित बहुसाधन सहकारी समिति में करीब

 

 

19 लाख रुपये के बड़े गबन का मामला सामने आया है। सहायक विकास अधिकारी संदीप सिंह की तहरीर के आधार पर थाना देवप्रयाग में आरोपी पूर्व सचिव शैलेंद्र गैरोला के खिलाफ धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मौसम ने ली करवट: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा पर सीजन की पहली बर्फबारी, घाटियों में बढ़ी ठंड

 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी पूर्व सचिव शैलेंद्र गैरोला को पुलिस ने अंततः श्रीनगर (गढ़वाल) से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक अध्यक्ष विशन सिंह बिष्ट निष्क्रियता के आरोप में पदमुक्त

 

 

सख्त पूछताछ के दौरान आरोपी ने समिति के खाते से लगभग 19 लाख रुपये का गबन करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जहाँ से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि वित्तीय लेन-देन से जुड़े अन्य पहलुओं और दस्तावेजों की गहनता से जाँच जारी है, जिससे मामले में शामिल अन्य संभावित तथ्यों का भी खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *