दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बुद्ध पार्क में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

0
ख़बर शेयर करें -

 

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बुद्ध पार्क में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

 

हल्द्वानी दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का असर अब देवभूमि उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवा कांग्रेस और छात्र नेताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​2 सितंबर को 26 और मदरसों को मान्यता प्रमाण पत्र सौंपेंगे CM धामी

 

 

 

लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपनी वाजिब मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक है।
दमनकारी नीति का आरोप: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश का युवा आज अपने उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल पूछ रहा है, लेकिन सरकार संवाद के बजाय लाठी के दम पर युवाओं की आवाज दबा रही है।
व्यापक आंदोलन की चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को उग्र और व्यापक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर: 3 लोगों की मौत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

गोविन्द बिष्ट (महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस) ललित जोशी (राज्य आंदोलनकारी) हिना शाह (छात्र प्रतिनिधि) मिहुल जोशी (छात्र नेता)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *