ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने किया ‘गंगा कॉरिडोर’ परियोजनाओं का भूमि पूजन

 

हरिद्वार:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार दौरे के दौरान होटल अलकनंदा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शहर के कायाकल्प की नींव रखी। उन्होंने उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) द्वारा संचालित ‘हरिद्वार गंगा कॉरिडोर’की विभिन्न विकास योजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार: कैंची धाम में शिप्रा का रौद्र रूप, नैनीताल में 23 घर खाली कराए, चमोली में उफनाईं नदियां

क्या खास होगा इस परियोजना में?

 

श्रद्धालुओं को सुविधा: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आवागमन और दर्शन की व्यवस्था को अत्यधिक आधुनिक व सुगम बनाया जाएगा।
रोजगार के नए अवसर:कॉरिडोर निर्माण से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए रोजगार पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की घोषणा

 

पर्यटन को बढ़ावा: हरिद्वार के धार्मिक महत्व को बनाए रखते हुए इसे विश्वस्तरीय आधुनिक आधारभूत ढांचा ( प्रदान किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार देवभूमि के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *