Almora News:जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर  देश के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई पुण्य तिथि

0
ख़बर शेयर करें -

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयन्ती पर जिला काँग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित करके आधुनिक भारत के निर्माता के याद किया गया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में पं जवाहरलाल नेहरू के विराट व्यक्तित्व व कृतत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा पं नेहरू ने देश को गुलामी की बेडियों से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ खड़े होकर निर्णायक लडी़। जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि पं नेहरू महान स्वतंत्रता सेनानी, महान लेखक, विचारक, कुशल प्रशासक ऒर आधुनिक सोच के विराट व्यक्तित्व रहे।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि अग्रेजी हुकूमत से देश को आजादी दिलाने में अहम लडा़ई लड़ी । पं नेहरू का अल्मोड़ा से विशेष लगाव था। उन्होंने आजादी की लडा़ई में अल्मोड़ा के  ऐतिहासिक कारागार में समय व्यतीत किया। अल्मोड़ा के कारागार से डिस्कवरी आँफ इण्डिया नाम की महान किताब को लिखने का कार्य किया। पं नेहरू आज भी देश की जनता के मन में विधमान है। पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान ने कहा कि पं नेहरू देश ही नहीं विश्व के महान नेता रहे। उन्होंने देश की आधारशिला को एक नया मुकाम दिया। जिसका परिणाम यह हॆं कि आज भारत विश्व में तीसरी शक्ति बनकर उभर रहा हैं। पं नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहे थे। इसलिए उनके जन्मदिवस को देश बाल दिवस के रूप में मना रहा हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:थानाध्यक्ष लमगड़ा ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का किया आयोजन साथ ही विभिन्न लाभप्रद विषयों पर जानकारी देकर जनमानस को भी जागरुक करने हेतु किया प्रेरित

वरिष्ठ काँग्रेसी अख्तर हुसॆन ने पं नेहरू के स्वतंत्रता आन्दोलन सहित देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में किये गये अद्वितीय कार्यों को अपनी स्वरचित गजल के माध्यम से पेश करके याद किया।गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एंव संचालन महामंत्री गीता महरा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जनता की आवाज पर एक्शन मोड में प्रशासन, DM ने दिए त्वरित समाधान के आदेश जनता की समस्याओं पर सख्ती: DM ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

🔹यह लोग रहे मौजूद 

गोष्ठी में नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला नगराध्यक्ष दीपा साह, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष एन डी पाण्डेय, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष महेश आर्य, जिला मंत्री रोहित रॊतेला, महिला जिला महामंत्री तारा तिवारी, महिला नगर महामंत्री निर्मला काण्डपाल, रमेश नेगी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटॊला आदि मॊजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *