Almora News:जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

0
ख़बर शेयर करें -

गोवर्धन पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने इस उत्सव पर घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रमिता बना कर पूजा-अर्चना करके सुखशांति की प्रार्थनाएं की। स्थानीय लोगों ने बताया कि भगवान कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से हुई भारी वर्षा से ब्रजवासियों को अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर उनकी रक्षा की थी।

पशुपालकों ने विधि-विधान से गोवंश की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। दीपावली के बाद दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।महालक्ष्मी के बाद मंगलवार को जिले भर में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा

ग्रामीण इलाकों में लोगों ने परंपरा के अनुसार गाय को नहलाने के बाद उसे टीका लगाया, फूलों की माला पहनाई और आरती उतारी। इसके बाद गाय के शरीर में चावल के आटे के ठप्पे लगाये। इस दौरान गो माता को विशेष प्रकार का पकवान परोसा गया। वहीं घरों में देर शाम गोवर्धन पूजा के दिन विभिन्न तरह के पकवान बनाए गये। देर शाम घरों में दीपक जलाने के साथ बच्चों और युवाओं ने गोवर्धन पूजा पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान अल्मोड़ा नगर समेत ग्रामीण इलाके आतिशबाजी से सराबोर हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *