Almora News:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अल्मोड़ा के 40 वार्डों में चला वृहद स्वच्छता अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला से पूर्व अल्मोड़ा में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
“हमारा अल्मोड़ा, हमारी जिम्मेदारी, स्वच्छ अल्मोड़ा, स्वस्थ अल्मोड़ा, विकसित अल्मोड़ा” के संदेश के साथ स्वच्छता अभियान का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला से पूर्व आज अल्मोड़ा के समस्त 40 वार्डों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशों के क्रम में आयोजित अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों, नगर निगम पार्षदों, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पर्यावरण मित्रों की संयुक्त टीमों ने विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया।

अभियान के तहत सड़कों, गलियों, नालियों, बाजारों, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को कूड़ा निस्तारण, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भारी बारिश से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे ठप: दोपांखी और रामगढ़ में भूस्खलन, थम गए पहिए

जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मेयर अजय वर्मा एवं विधायक मनोज तिवारी ने स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के परिसर में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अल्मोड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ ही नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दे तो अल्मोड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

अभियान के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करने की अपील की।

इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा , जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, खेल प्रेमी , स्थानीय जनप्रतिनिधि , रवि रौतेला , विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल सहित अन्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *