उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ देखिये सूची

0
ख़बर शेयर करें -

 

उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’

स्वतंत्रता दिवस पर 8 अधिकारियों को सेवा और 6 को विशिष्ट कार्य के लिए मिलेगा सम्मान; दो जांबाजों को मरणोपरांत पदक

 

 

 

 

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस 2026 के शुभ अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस बल में उत्कृष्ट, समर्पित और सराहनीय सेवाओं के लिए इन नामों की आधिकारिक घोषणा की है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इससे संपूर्ण पुलिस बल को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

 

 

 

 

जारी की गई सूची के अनुसार, कुल 14 पदकों में से 8 पुलिसकर्मियों को उनकी लंबी व उत्कृष्ट सेवा के आधार पर और 6 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस पदक से नवाजा जाएगा। विशेष रूप से, उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुने गए 6 कार्मिकों में दो दिवंगत अधिकारियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है।

 

 

 

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची

1. सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (8 कार्मिक)

  •  नीलेश आनंद भरणे – पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ, उत्तराखण्ड
  •  रेवाधर मठपाल – अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, नैनीताल
  •  भास्कर लाल शाह – पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
  •  त्रिवेन्द्र सिंह राणा – पुलिस उपाधीक्षक, चमोली
  •  मनीष जस्वाल – पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
  •  गिरीबर सिंह रावत – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय
  •  मोहम्मद यासीन – निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय
  •  दिनेश चन्द्र – गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी
यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

 

 

2. विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक (6 कार्मिक)

  • स्व. मनोज मनराल (मरणोपरांत) – निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून
  • स्व. विनोद कुमार (मरणोपरांत) – उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, टिहरी गढ़वाल
  •  सुनील कुमार मीणा – पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखण्ड
  •  नवनीत सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
  •  शान्तनु पराशर – अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम थाना, देहरादून
  •  मनोज असवाल – पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *