Almora News:एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा

0
ख़बर शेयर करें -

डायट मैदान के निरीक्षण के दौरान वहां कार्य कर रहे व्यक्तियों द्वारा जिलाधिकारी अंशुल सिंह को मैदान में कतिपय लोगों द्वारा नशा किए जाने की जानकारी दी गई। इसी दौरान थोड़ी ही दूरी पर कुछ बच्चों के सिगरेट पीने की शिकायत भी मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों से पूछताछ की।

पूछताछ में बच्चों ने सिगरेट खरीदने के स्थान की जानकारी दी, जिसके बाद जिलाधिकारी बच्चों को अपने वाहन में बैठाकर शिखर होटल के पास स्थित दुकान तक पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक बच्चे को दुकान से सिगरेट खरीदने के लिए भेजा। जैसे ही बच्चे ने दुकान से सिगरेट खरीदी, जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को अपने सामने पकड़ लिया तथा नाबालिग बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर कड़ी फटकार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मार्ग का एक ओझल रहस्य: क्या आप जानते हैं जसूली देवी की ऐतिहासिक धर्मशाला का सच?

मौके पर पुलिस को बुलाकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यापारी यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद न बेचे जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड voter list में आपत्तियों का अनोखा मामला: एक ही नाम से दर्ज हुईं 150 से ज्यादा आपत्तियां

जिलाधिकारी ने कहा कि चाहे दुकानदार हों या आम नागरिक, सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बच्चों को नशे की सामग्री से दूर रखा जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि इस प्रकार के मामलों की जानकारी तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *