Almora News:अल्मोड़ा: जनपद में एचपीवी वैक्सीनेशन का मेगा कैंप आयोजित, 209 छात्राओं को लगा टीका
आज दिनांक 08.05.2026 को जिला अधिकारी अल्मोड़ा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्मोडा के दिशा-निर्देशों के कम में एच०पी०वी० वैक्सीनेशन का मेगा वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन जनपद के समस्त ब्लॉको एवं शहरी क्षेत्र में किया गया। जिसमें 209 छात्रओं का एच०पी०वी० वैक्सीनेशन किया गया। डा० दीपांकर डेनियल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, द्वारा अवगत कराया गया कि स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग व बाल विकास के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 14 से 15 वर्ष तक की छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को एच०पी०वी० वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर एच०पी०वी० वैक्सीनेशन मेगा कैम्प में लाया गया तथा इसमें जनपद की समस्त ए०एन०एम०, सी०एच०ओ० एवं आशा द्वारा बच्चों को मोबलाईज कर मैगा वैक्सीनेशन कैम्पों में लाकर उनका एच०पी०वी० वैक्सीनेशन कराया गया एवं समस्त जन मानस से अपील की गई कि मई 2026 तक अपने 14 से 15 वर्ष की छात्राओं का एचपी०वी० वैक्सीनेशन अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेण्टर में जाकर करवाए
मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
अल्मोड़ा।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्मोड़ा।
पत्रांकः-प्रति०/2026-27
दिनांक:-08.05.2026
सम्पादक, दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान को उनके दैनिक समाचार पत्र दिनांक 14.04.2026 में निःशुल्क विज्ञप्ति प्रकाशन हेतु प्रेषित।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
अल्मोड़ा।
