Almora News:अल्मोड़ा: स्कूलों के बदले समय के अनुसार यातायात व्यवस्था में संशोधन की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने SP को सौंपा ज्ञापन

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नगर की यातायात व्यवस्था में विद्यालय समय परिवर्तन के अनुरूप आवश्यक संशोधन किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि एन.डी. फायर स्टेशन से शिखर होटल तिराहे तक विद्यालयीय समय में यातायात प्रतिबंधित रहता है, लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते शासन द्वारा विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में प्रातः 9 बजे से संचालित होने वाले विद्यालय अब सुबह लगभग 7 बजे से लग रहे हैं, जिससे वर्तमान यातायात व्यवस्था में बदलाव आवश्यक हो गया है। शिष्टमंडल ने विद्यालयों के नए समय के अनुरूप यातायात प्रतिबंध लागू करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस ने मेरगांव और पुबाऊ जैंती इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर

इसके अतिरिक्त ज्ञापन में जी.आई.सी. स्कूल के समीप बनी दोपहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा गया कि वहां प्रशासन द्वारा लागू की गई व्यवस्था सफल साबित हुई है। इसी तर्ज पर नव निर्मित भैरव मंदिर के पास स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग एवं के.एम.ओ. पार्किंग को भी प्रारंभ कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाए जाने की मांग की गई।

शिष्टमंडल ने माल रोड पर रात्रि 8 बजे खुलने वाली यातायात व्यवस्था का समय आधा घंटा बढ़ाकर 8:30 बजे किए जाने का भी अनुरोध किया। उनका कहना था कि गर्मी के कारण शाम के समय बाजार में अधिक भीड़ रहने से 8 बजे के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,जगत कनवाल, मदन बिष्ट, विनोद जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *