Almora News:चंपावत की बेटी को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

0
ख़बर शेयर करें -

चंपावत की बेटी को न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

अल्मोड़ा। चंपावत में एक छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में आज चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय देने की मांग उठाई।

नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है, लेकिन सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:खेत बचाओ अभियान": भाकृअनुप-विवेकानन्द संस्थान ने अल्मोड़ा के गांवों में किसानों को दिया वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण

नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि यह घटना स्वयं उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई है। जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ई-मेल से मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कार्यक्रम में ताराचंद जोशी (नगर अध्यक्ष), प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी,दीपा शाह, राधा बिष्ट, किरण आर्य, गीता मेहरा, तारा तिवारी,पूरन रौतेला,मुकेश कुमार (डैनी), परितोष जोशी, नारायण दत्त पांडे, विक्रम सिंह फर्त्याल (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस), कार्तिक शाह, अजय वर्मा, विकास कुमार, आशु गोस्वामी, आनंद सिंह बिष्ट, अख्तर हुसैन, विनोद वैष्णव, सुशील शाह, गुंजन सिंह चम्याल,शरद शाह,  वैभव पांडे, दीपेश जोशी एवं फेमिना खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *