Almora News:अल्मोड़ा पुलिस कर रही है शराब तस्करों की एक के बाद एक गिरफ्तारियाँ,अवैध शराब के साथ किया 1 युवक को दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना,चौकी व एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल,ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।     

🔹एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों का असर

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा  दिनांक 9 जनवरी को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सघन चेंकिग व छापामारी की गई।

🔹अवैध देशी शराब बरामद

इस दौरान खैरदा से शैलागांव की तरफ जाने वाले कच्चे सड़क मार्ग पर आरोपी गौरव सिंह बिष्ट के कब्जे से 12 बोतल व 36 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिला संघचालक एवं वरिष्ठ व्यापारी किशन गुरुरानी का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

🔹बरामदगी-

12 बोतल व 36 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब

🔹पुलिस टीम

1-हे0कानि0 दीपक सिंह मेहरा थाना लमगड़ा 

2-कानि0 केशव भौत थाना लमगड़ा