Almora News :श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महिला रामलीला का होगा मंचन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला द्वारा महिला रामलीला का मंचन किया जाएगा।

💠एक दिवसीय महिला रामलीला का मंचन पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैम्प कार्यालय कर्नाटक खोला में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:चंपावत: गुरु पूर्णिमा पर मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा सीएम धामी का संदेश, स्वामी धर्मराजानंद को किया गया भेंट

समिति के संस्थापक व संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने सभी रामभक्तों से रामलीला में रामलला के दर्शन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की महिला पात्रों द्वारा एक दिवसीय रामलीला मंचन किया जाएगा।उसके बाद भण्डारे का आयोजन होगा।गौरतलब है कि बिट्टू कर्नाटक लम्बे अरसे से रामलीला से जुड़े हुए हैं और स्वयं अभिनय भी करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:"भाजपा नेताओं ने किस संवैधानिक अधिकार से बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र? मंत्री धन सिंह रावत दें जवाब" — भूपेन्द्र सिंह भोज"

अल्मोड़ा में महिला रामलीला मंचन की शुरुआत भी कर्नाटक द्वारा की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *