सेनिटोरियम से रानीखेत रोड बाईपास में स्पान पुल बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बाईपास में श्मशान घाट के पास शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान पुल के लिए 5.46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।

लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम शुरू कर दिया है। स्पान पुल बनने से लोगों को भवाली बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगा। स्पान पुल बनने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, पिथौरागढ़, धारचूला आनेजाने वाले यात्री भवाली बाजार के बजाय सेनिटोरियम से नैनीबैंड बाईपास होते हुए गंतव्य को जाएंगे। ईई कृष्ण कुमार ने बताया कि एक माह में पुल में स्लैब बनाने का काम पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बीते शुक्रवार से स्लैब डालने का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद पुल का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement