Almora News :अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद के प्रवेश मार्गों पर चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कोतवाली अल्मोड़ा व द्वाराहाट पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ मिलकर चलाया सघन चेकिंग अभियान

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद के प्रवेश मार्गों पर चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का 12-13 मई को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाए

दिनांक 12/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व थानाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस द्वारा एसएसबी जवानों के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रवेश मार्ग क्वारब पर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी,संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु चेकिंग अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु प्रकाश में नही आये। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मसूरी: पिता की वर्दी का झांसा पड़ा भारी, नशे में 'वर्दी' का रौब झाड़ रहे रईसजादे को पुलिस ने सिखाया सबक

द्वाराहाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा फ्लैग मार्च भी किया गया।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निरंतर आपराधिक, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आती है,तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

अल्मोड़ा पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *