Uttrakhand News :प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता,करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी होंगे लाभान्वित

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

जारी आदेश के मुताबिक, 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पार्षद अमित साह मोनू के प्रयासों का धरातल पर दिखने लगा असर,नौलों के संरक्षण एवं संवर्धन में मिलने लगा स्थानीय लोगों का सहयोग

निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें। आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटि, प्रदेश महामंत्री ललित शर्मा, अजयकांत शर्मा, गिरीश नैथानी, प्रेम सिंह चौहान, सुनील पुंडीर, दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा नशे के विरुद्ध सख्त, नशे के सौदागरों पर कसी जा रही नकेल 07 लाख से अधिक कीमत की गांजा तस्करी में लिप्त 03 तस्करों पर थाना देघाट में गैगस्टर एक्ट में हुआ मुकदमा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *