Almora News :जलापूर्ति ठप रहने से 18 हजार की आबादी रही परेशान,टैंकर, पिकअप से बांटा 40 हजार लीटर पानी

अल्मोड़ा। बारिश के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट से मुक्ति नहीं मिल सकी है। धौलादेवी, लमगड़ा सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति ठप रहने से 18 हजार की आबादी परेशान रही।

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

जल संस्थान ने प्रभावित इलाकों में टैंकर, पिकअप से 40 हजार लीटर पानी बांटा। शुक्रवार को जिले के ज्वारनेडी, जैंती, गुरुडाबांज, साहकांडे, लमगड़ा, हवालबाग, सोमेश्वर, धार की तूनी, सल्ला बैंड, जाखनदेवी आदि इलाकों में जलापूर्ति ठप रही। जल संस्थान के जेई वीएस मेहता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से लगातार पानी बांटा जा रहा है। जलस्तर कम होने से पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति नहीं हो रही है। 

Advertisement