श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

 

 

 

अल्मोड़ा: कर्नाटकखोला स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के अंतर्गत 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी, मर्मस्पर्शी भरत मिलाप और भव्य दीपोत्सव के साथ उनका राज्याभिषेक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रामभक्तों और दर्शकों ने राम राज्याभिषेक के अलौकिक व मनोरम दृश्यों का भरपूर आनंद लिया।

 

 

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकनृत्य ने मोहा मन

राज्याभिषेक के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की अनूठी सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही, जाने-माने हास्य कलाकार हिमांशु कांडपाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

 

 

 

 

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत, आरएसएस के विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक वीरेंद्र, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक हिमांशु लोहनी, जगदीश नगरकोटी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजिक अंसारी, जया पांडे, प्रकाश पांडे, सौरव कठायत और भावना पाठक आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

 

 

 

 

कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय से सजी रामलीला

राज्याभिषेक और भरत मिलाप के इस ऐतिहासिक मंचन में विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया:

श्रीराम: कोमल जोशी लक्ष्मण: गायत्री तिवारी

सीता: वैष्णवी जोशी भरत: गौरव कांडपाल

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चंपावत में 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का होगा पुनरुद्धार, 4.91 करोड़ से संवरेगी चंद राजवंश की विरासत

शत्रुघ्न: मिष्टी मेहता हनुमान: अनिल रावत

विश्वामित्र: बृजेश पांडे वशिष्ठ: तनोज कर्नाटक

कार्यक्रम का सफल संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।

 

 

जनसैलाब की रही उपस्थिति

इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में कमलेश पांडे, मथुरा दत्त कांडपाल, नारायण दत्त तिवारी, कपिल मल्होत्रा, दीपक कर्नाटक, मनीष तिवारी, जगदीश चंद्र तिवारी, पूरन चंद्र तिवारी, रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश मेहता, हेम जोशी, गौरव कांडपाल, हंसा दत्त कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, अभिषेक नेगी, भुवन चंद्र जोशी, कविता पांडे, सुनीता जोशी, रीता पांडे, आशा मेहता, सीमा कर्नाटक, कंचन पांडे, ललिता जोशी, भावना भट्ट, अनिल जोशी, भुबन पांडे, आशु रौतेला, कपिल नयाल, ललित बिष्ट, निखिल तिवारी, कौशल पांडे, रजनीश कर्नाटक, हेम पांडे, देवेंद्र गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय दर्शक व रामभक्त उपस्थित रहे।

Advertisement