अंशुल सिंह होंगे नैनीताल के नए जिलाधिकारी, दीप्ति सिंह को मिली अल्मोड़ा की कमान

अंशुल सिंह होंगे नैनीताल के नए जिलाधिकारी, दीप्ति सिंह को मिली अल्मोड़ा की कमान

 

 

 

देहरादून / नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 5 आईएएस (IAS) और 5 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह (2018 बैच) का तबादला कर उन्हें नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक रहीं दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा जिले की नई कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कांग्रेस को मिली मजबूती, पूर्व 'आप' नेता अमित जोशी ने थामा हाथ देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता, विधायक मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

 

 

 

शासन स्तर पर भी बदली जिम्मेदारियां इस फेरबदल के तहत नैनीताल के निवर्तमान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को अब शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपर सचिव (मुख्यमंत्री) के साथ-साथ अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) के पद पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, आईएएस निधि यादव को अपर सचिव एवं निदेशक (खेल एवं युवा कल्याण) की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुमित जीना ने अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया व्याख्यान

 

 

 

5 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले आईएएस अधिकारियों के साथ ही शासन ने 5 पीसीएस अधिकारियों—कृष्ण कुमार मिश्र, वैभव गुप्ता, पंकज कुमार उपाध्याय, सीमा विश्वकर्मा और सुधीर कुमार के भी तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को कुमाऊं मंडल के दो प्रमुख जिलों (नैनीताल और अल्मोड़ा) में विकास कार्यों को गति देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement