अल्मोड़ा: हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
अल्मोड़ा: हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
अल्मोड़ा, निज संवाददाता। शहर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से स्टेडियम में खासा उत्साह देखने को मिला।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा जी ने खेलों को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच देती हैं।
आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलने पर भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गय
