Uttrakhand News:कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया नकाबपोश का वीडियो

विधासनभा क्षेत्र मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री भेजने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है।

वीडियो में जो व्यक्ति धमकी दे रहा है वह नकाबपोश है। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आडियो, वीडियो और संदेश किसी ने भेजे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग निर्माण से प्रभावित भवनों को मिलेगा मुआवजा, पार्षद अमित साह मोनू की पहल पर प्रशासन का एक्शन

🌸धार्मिक पहचान को बनाया निशाना

विधायक की धार्मिक पहचान को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। मैसेज में आये संदेशों के जरिए एक समुदाय विशेष के प्रति घृणा, वैमनस्य और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और हिंसा के लिए उकसाने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

इसके अलावा एक नकाबपोश का वीडियो भी भेजा गया। जिसमें उन्हें स्पष्ट रूप से जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी दी गई और मैसेज भेजे गये हैं। उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित की धरपकड़ की जायेगी।