ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड टीएचडीसी टनल हादसा: 16 मजदूरों का सफल रेस्क्यू, बाकी की खोज में युद्धस्तर पर जुटा प्रशासन

 

 

 

 

पीपलकोटी (चमोली) / देहरादून। जनपद चमोली अंतर्गत पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टीएचडीसी (THDC) टनल में बड़ा हादसा हो गया। शाम लगभग 7:05 बजे टनल के भीतर अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया, जिससे वहां कार्य कर रहे 18 से 19 श्रमिक फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, SDRF और CISF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत अभियान शुरू किया और 16 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। टनल में फंसे शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

 

 

 

सेना, NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी (ITBP), एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को तत्काल मौके पर तैनात किया गया है। टनल के भीतर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सभी आवश्यक आधुनिक उपकरणों और भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से मौके पर पूरी स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:देवीधुरा में 23 अगस्त से शुरू होगा ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक 'बगवाल मेला-2026', डीएम ने दिए तैयारियों के कड़े निर्देश

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने दिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी शिथिलता के युद्धस्तर पर संचालित करने के सख्त निर्देश दिए।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: “सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन झोंक दिए गए हैं। मैं स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं और पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। प्रभावितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

 

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल से मिलीं गीता धामी, यात्रियों को दीं शुभकामनाएं

 

 

राज्य आपातकालीन केंद्र से रखी जा रही नजर

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से पूरी घटना पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। सभी राहत एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त विशेषज्ञ दलों को भी मौके पर भेजा जाएगा।

 

 

 

मुख्य बिंदु (हादसा एक नजर में)

घटना स्थल: मायापुर, पीपलकोटी (जनपद चमोली)

समय: गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे

सुरक्षित निकाले गए श्रमिक: 16

राहत कार्य में जुटी एजेंसियां: सेना, ITBP, NDRF, SDRF, CISF, पुलिस एवं जिला प्रशासनप्राथमिकता: टनल में फंसे शेष श्रमिकों की सुरक्षित निकासी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *