ख़बर शेयर करें -

चम्पावत:-वीर शहीदों के बलिदान को सलाम: बनबसा में आकार ले रहा भव्य सैनिक स्मारक, चम्पावत के 62 अमर बलिदानियों की गाथा होगी दर्ज

 

 

चम्पावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में जनपद चम्पावत के बनबसा में 37.82 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सैनिक स्मारक का कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के तहत निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।

 

 

इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (सेवानिवृत्त) ने ओ. कैप्टन भानी चन्द (सेवानिवृत्त) एवं नगर पंचायत बनबसा के जूनियर इंजीनियर श्री प्रकाश चंद के साथ निर्माणाधीन सैनिक स्मारक का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देवदार के घने जंगलों के बीच बसा है रानीखेत का बिनसर महादेव, जिसे शिव का बुलावा, वही पहुँचता है बिनसर महादेव

 

* 99% निर्माण कार्य पूर्ण: स्मारक का ढांचागत काम लगभग पूरा हो चुका है। 62 शहीदों के नाम होंगे उत्कीर्ण: अब केवल चम्पावत जनपद के 62 वीर शहीदों के नाम स्मारक पर उकेरने का कार्य शेष है, जिसकी प्रमाणित सूची कार्यदायी संस्था (नगर पंचायत परिषद बनबसा) के अधिशासी अधिकारी को सौंप दी गई है।

 

निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण अधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्मारक अपेक्षाओं के अनुरूप आकार ले चुका है।

 

 

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा स्मारक”
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (से०नि०) ने कहा: “यह सैनिक स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है। यह जनपद चम्पावत के वीर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली गाथा का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा।”

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं,जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी- वैभव पांडे

 

 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शेष कार्य गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शीघ्र ही इस भव्य सैनिक स्मारक को जनसामान्य को समर्पित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *