अल्मोड़ा रानीधारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, उमड़ा जनसैलाब

0
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा रानीधारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, उमड़ा जनसैलाब

अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास आचार्य पंकज जोशी ने अमर कथा के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती के प्रसंग तथा देवादिदेव महादेव के निश्चल व सहृदय प्रेम का ऐसा सजीव वर्णन किया कि उपस्थित सभी भक्त भाव-विभोर हो उठे।

 

 

 

 

कथा व्यास आचार्य पंकज जोशी ने कथा के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पावन प्रसंग सुनाया जाएगा। उन्होंने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं से समय पर पहुँचकर इस आनंदमयी अवसर का पुण्य लाभ उठाने का आह्वान किया

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में गुरु उदय शंकर की स्मृति को समर्पित 7-दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला आज से शुरू

 

 

 

संगीतमय भजनों पर झूमे भक्त

कथा के दौरान संगीतमय वातावरण ने भक्तों का मन मोह लिया। कथा व्यास के साथ संगत कर रहे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूमते नज़र आए।

 

 

 

 

10 अगस्त को आयोजित होगा विशाल महाभंडारा:-

श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान पंडित हरीश चन्द्र जोशी ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कथा श्रवण करने की अपील की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया:“आगामी 10 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से कथा स्थल पर विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। समस्त नगरवासी व भक्तगण महाभंडारे में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें।”

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

 

 

इस अवसर पर रानीधारा नागरिक समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा अल्मोड़ा नगर के विभिन्न मोहल्लों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *