मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में उमड़ा जनसैलाब, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में गरजे कार्यकर्ता

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में उमड़ा जनसैलाब, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में गरजे कार्यकर्ता

रुद्रपुर/उत्तराखंड:

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की गरिमामयी उपस्थिति में रुद्रपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में जनता का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह पदयात्रा देवतुल्य जनता के राष्ट्रहित के प्रति अटूट संकल्प और बढ़ती जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रतीक बनी।

पदयात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने लोकतंत्र की रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और मतदाता सूची की शुचिता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को मुखरता से प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसेगा शिकंजा, डीएम के कड़े निर्देश

सुशासन से घबराई कांग्रेस अराजकता की राह पर:

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल और दृढ़ नेतृत्व में आज देश और उत्तराखंड विकास, सुशासन एवं आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में हो रहे चहुंमुखी विकास और पारदर्शी व्यवस्था से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह विचलित और हताश नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की लालसा में कांग्रेस की बेचैनी इस कदर बढ़ गई है कि वह सभी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर अराजकता की राजनीति पर उतर आई है। सत्ता से बेदखल होने की तड़प में कांग्रेस की स्थिति आज ‘बिना पानी की मछली’ जैसी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसेगा शिकंजा, डीएम के कड़े निर्देश

पदयात्रा के दौरान उपस्थित विशाल जनसमूह ने मुख्यमंत्री धामी के विचारों का समर्थन करते हुए राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास की गति को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

Advertisement