दुबई में तिरंगा फहराने का सपना, लेकिन आर्थिक तंगी बनी रोड़ा! नैनीताल की बेटी अंजलि आर्य ने पीएम मोदी और सीएम धामी से लगाई गुहार

दुबई में तिरंगा फहराने का सपना, लेकिन आर्थिक तंगी बनी रोड़ा! नैनीताल की बेटी अंजलि आर्य ने पीएम मोदी और सीएम धामी से लगाई गुहार

नैनीताल (उत्तराखंड) एक तरफ जहाँ प्रदेश और देश की सरकारें *“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”* और बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की एक और होनहार खिलाड़ी व्यवस्था की अनदेखी का शिकार होकर निराशा के भंवर में फँस गई है।
नैनीताल जिले की प्रतिभाशाली एथलीट अंजलि आर्य का चयन दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का उनका सपना बिल्कुल करीब था, लेकिन ऐन वक्त पर आर्थिक तंगी और सरकारी सहायता न मिलने के कारण अंजलि दुबई जाने से वंचित रह गईं।

खेल मंत्री और सरकार पर उठे सवाल
अंजलि आर्य का कहना है कि उन्होंने खेल मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन के कई चक्कर काटे, लेकिन प्रदेश के खेल मंत्री और संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया। एक खिलाड़ी, जिसे मैदान में पसीना बहाकर देश के लिए मेडल जीतना चाहिए था, उसे पैसों के इंतजाम के लिए दफ्तरों के धक्के खाने पड़े। खेल तंत्र की इस बेरुखी ने न केवल इस बेटी का मनोबल तोड़ा है, बल्कि सरकार के दावों पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा
“उत्तराखंड की बेटियाँ हमारी शान हैं। अंजलि आर्य के मामले में मैं स्वयं खेल मंत्रालय से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करूँगा। इसके साथ ही, मेरे अपने शिक्षा विभाग के स्तर से भी अंजलि की जो भी संभव मदद हो सकेगी, वह तुरंत की जाएगी। किसी भी होनहार खिलाड़ी की प्रतिभा को आर्थिक कमी के कारण रुकने नहीं दिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर 2,770 नशीली टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

 

 

इंसानियत की मिसाल: पौड़ी से हल्द्वानी पहुँचे पत्रकार भगवान सिंह
​जहाँ एक तरफ तंत्र की सुस्ती के कारण बेटी को निराशा हाथ लगी, वहीं दूसरी तरफ जनपद पौड़ी से हल्द्वानी पहुँचे वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह ने इंसानियत और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है।

​अंजलि से सिर्फ एक बार फोन पर बात होने के बाद ही पत्रकार भगवान सिंह इतनी दूर से सीधे उनके घर हल्द्वानी पहुँचे और आर्थिक रूप से उनकी मदद की।
​इस संवेदनशील पहल पर अंजलि और उनके परिवार ने उनका सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा:
​”हम भगवान सिंह जी के बेहद आभारी हैं। सिर्फ एक बार बात होने पर ही वह पौड़ी जैसी दूर जगह से चलकर हमारे पास हल्द्वानी पहुँचे और हमारा हौसला बढ़ाया। संकट की इस घड़ी में उनका यह सहयोग हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा है।”

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक

“सपना देश के लिए खेलने का था, लेकिन आर्थिक कमी ने कदम रोक दिए। जब सरकार से मदद नहीं मिली, तो अब मुझे अपने प्रदेश और देश की जनता पर ही भरोसा है।” — अंजलि आर्य

अब जनता से ही उम्मीद! ऐसे करें मदद**
उत्तराखंड की इस प्रतिभावान बेटी का हौसला टूटने न पाए, इसके लिए अब अंजलि ने देश और प्रदेश की जनता से आर्थिक सहयोग की मार्मिक अपील की है। अगर आप भी इस बेटी के सपनों को उड़ान देना चाहते हैं, तो सीधे उनके बैंक खाते में सहयोग राशि भेज सकते हैं:

खिलाड़ी का नाम: अंजलि आर्य (Anjali Arya)
बैंक का नाम:पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
खाता संख्या (A/C No.) 9949000100026745
CIF ID R31525177
खाता प्रकार (M/O Oper.) SELF

आइए, मिलकर नैनीताल की इस बेटी का सहारा बनें ताकि आने वाले समय में आर्थिक तंगी किसी भी हुनरमंद खिलाड़ी के सपनों के बीच न आ सके!

Advertisement