नेपाल सीमा पर 2,770 नशीली टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

नेपाल सीमा पर 2,770 नशीली टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

 

 

बनबसा/चंपावत: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत चंपावत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंपावत रेखा यादव के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, बनबसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेपाल सीमा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी सीज कर लिया गया है।

 

 

 

 

खटीमा की ओर से आ रही थी कार प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी चंपावत के निर्देशानुसार नेपाल सीमा पर सुरक्षा और सतर्कता के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान धनुष पुल के पास खटीमा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (संख्या UK06 BD 5048) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से एक बैग में रखे कुल 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 23 अक्टूबर से, तैयारियां तेज

 

 

 

डी फार्मा धारक है आरोपी, कुमाऊं में होती थी सप्लाई पुलिस ने मौके से कार चालक विक्रम सिंह (पुत्र पूरन लाल, निवासी ग्राम महोलिया, बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को डी-फर्मा (D.Pharm) धारक बताते हुए कुमाऊं क्षेत्र में मेडिकल सप्लाई की आड़ में नशीली गोलियों का अवैध कारोबार करने की बात कबूल की है।

 

 

 

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की पुष्टि, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) हर्षिता को बुलाया गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा जांच करने पर बरामद दवाइयां (ट्रामाडोल आदि) एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत नियंत्रित और प्रतिबंधित श्रेणी की पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  आईसीएआर-वीपीकेएएस ने हवालबाग में आयोजित किया ‘खेत बचाओ अभियान’

 

 

 

 

 

अदालत में पेशी और पुलिस की चेतावनी एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि चंपावत पुलिस द्वारा इसी हफ्ते के भीतर नशीले पदार्थों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के अवैध पदार्थ बरामद किए गए हैं।

Advertisement