ख़बर शेयर करें -

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज मसूरी की खूबसूरत वादियों में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं. इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी समारोह आयोजित किया जा रहा है.

इस विवाह समारोह को खास बनाने के लिए मेहमानों के लिए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है. मेन्यू में कंडाली का साग और झंगोरे की खीर जैसे उत्तराखंड के लोकप्रिय पकवान शामिल किए गए हैं, जो मेहमानों को स्थानीय स्वाद का अनुभव कराएंगे.

🌸होटल सेवाय में होगा विवाह समारोह

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा का विवाह समारोह मसूरी के होटल सेवाय में आयोजित किया गया है. शनिवार शाम छह बजे से शादी की रस्में शुरू होंगी. सबसे पहले वरमाला की रस्म अदा की जाएगी, जिसके बाद रात आठ बजे दोनों सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड का ₹1.11 लाख करोड़ का 'विज्ञान' बजट: रजत जयंती वर्ष पर विकसित उत्तराखंड का रोडमैप तैयार"

इस समारोह को लेकर होटल में विशेष तैयारियां की गई हैं और मेहमानों के स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं.

🌸हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं पूरी

शादी से एक दिन पहले शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं. इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समारोह का आनंद लिया.

इसी के साथ मसूरी में क्रिकेट जगत से जुड़े कई नामी लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

🌸क्रिकेट जगत की हस्तियां पहुंचीं मसूरी

शादी समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:बड़ी खबर: उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

इसके अलावा युजवेंद्र चहल, टी. दिलीप और मोहित शर्मा भी शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंच गए हैं. समारोह में कई अन्य करीबी मित्र और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे.

🌸कानपुर से है दूल्हा-दुल्हन का संबंध

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा दोनों ही उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कुलदीप का परिवार कानपुर के जाजमऊ इलाके में रहता है.

दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी. सगाई के बाद अब मसूरी में उनका विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परिवार और दोस्तों के बीच यह खास दिन मनाया जाएगा.

🌸शादी समारोह का शेड्यूल

14 मार्च: शादी समारोह – शाम 6 बजे वरमाला, रात 8 बजे फेरे (होटल सेवाय, मसूरी)

17 मार्च: रिसेप्शन – लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *