ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पारे में उछाल से लगातार गर्मी बढ़ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप पसीने छुड़ा रही है।

हालांकि, आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।

इस दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, रविवार को प्रदेशभर में ही हल्की से मध्यम वर्षा संभव है।

शुक्रवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दिनभर तेज धूप के बीच गर्मी और तपिश बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:हरिद्वार में योग को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, आयुष विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मार्च के पहले पखवाड़े में पारा रिकार्ड स्तर की ओर से जा रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं।

इसके बावजूद पहाड़ों में भी पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड की राजनीति के एक युग का अंत: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

देहरादून, टिहरी व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। जबकि, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

🌸शहर, अधिकतम, न्यूनतम

🌸देहरादून, 32.0, 16.7

🌸ऊधमसिंह नगर, 32.4, 13.0

🌸मुक्तेश्वर, 23.1, 9.3

🌸नई टिहरी, 21.6, 9.8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *