ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 14 अगस्‍त 2025: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं बारिश के अलर्ट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों से नदी नालों के किनारे ना जाने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा ना करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भिकियासैण और ताड़ीखेत के गांवों में किसानों को “खे़त बचाओ अभियान” के तहत किया गया जागरूक

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ों में आपदाओं से लोग बेहाल हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में नदी नाले उफान पर आने से काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

बागेश्वर और नैनीताल में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 अगस्त को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

इसके साथ ही 17 अगस्त को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। ऐसे में सभी जिलाधिकारी सावधानी बरतें।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम बारिश का रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *