Uttrakhand News:जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा आज से,11 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं

जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले में 11 सुधार परीक्षा केंद्रों पर 1054 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

🌸परीक्षाएं सोमवार से 11 अगस्त तक चलेंगी।

हाईस्कूल और इंटर में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का एक मौका और मिला है। हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटिंग व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अनुक्रमांक बार टेबल लगाकर स्लिप चस्पा कर दी गई है। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

🌸परीक्षा केंद्र का नाम- परीक्षार्थियों की संख्या

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

🌸जीजीआईसी बाड़ेछीना-24

🌸जीआईसी नौला-44

🌸राजकीय आदर्श इंटर कालेज चौखुटिया-76

🌸जीआईसी गरुड़ाबांज-165

🌸जीजीआईसी बग्वालीपोखर-179

🌸जीजीआईसी अल्मोड़ा-136

🌸जीजीआईसी जलना-101

🌸जीआईसी देवायल-82

🌸आर्य इंटर कालेज देघाट-42

🌸जीआईसी दड़मिया-80

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर 2,770 नशीली टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

🌸रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज-125

Advertisement