कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

 

कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

 

 

 

 

 

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के धाम कैंची धाम में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लॉन्ग वीकेंड के चलते यहाँ भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुँच रहे हैं। पर्यटकों की इस भारी भीड़ को सुचारू रूप से संभालने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा पहले से ही एक मजबूत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था, जो धरातल पर बेहद सफल साबित होता दिख रहा है।

 

 

 

 

सफल ट्रैफिक व्यवस्था और शटल सेवा

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्लान के मुताबिक:

शटल सेवा: भवाली सैनिटोरियम और भीमताल से कैंची धाम के लिए शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, नैनीताल में भीड़ बढ़ने पर रूसी बाइपास (रूसी-1 और रूसी-2) से शटल के माध्यम से पर्यटकों को शहर में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल्टी में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ अल्मोड़ा के ठेकेदारों का प्रदर्शन और चेतावनी

 

 

 

 

वाहन प्रतिबंध: सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाइक टैक्सियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।

 

 

 

 

पर्यटकों ने की पुलिस प्रशासन की तारीफ

पुलिस की इस मुस्तैदी और बेहतरीन प्रबंधन से पर्यटकों को इस बार जाम की झंझट से बड़ी राहत मिली है। पर्यटक बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं और नैनीताल की वादियों का आनंद ले रहे हैं।

 

 

 

 

दिल्ली से आईं एक महिला श्रद्धालु ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया, “मैं दिल्ली से आई हूँ। भवाली से लेकर आगे कैंची धाम तक व्यवस्था पूरी तरह प्रॉपर थी, हमें कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं मिला और मंदिर परिसर के अंदर की व्यवस्था भी बहुत अच्छी थी।”

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026', देशभर के कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा

 

 

 

वहीं, परिवार के साथ पहुँचे पर्यटक नागराज सिंह ने पुलिस के सहयोगात्मक रवैया की सराहना करते हुए कहा, “दर्शन बहुत अच्छे से हो गए और कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। ट्रैफिक की कोई समस्या नहीं रही और ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी बहुत अच्छे से व्यवहार कर सही मार्गदर्शन कर रहे हैं, हमें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा।”

 

 

 

कुल मिलाकर, नैनीताल पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ भरे ट्रैफिक प्रबंधन के कारण इस लॉन्ग वीकेंड पर पर्यटकों ने बिना किसी असुविधा के सुगम यात्रा का आनंद लिया है।

Advertisement