Uttrakhand News :शिक्षा विभाग ने बारिश के सीजन को देखते हुये समस्याओं के निवारण के लिये कंट्रोल रूम की करी स्थापना,टोल फ्री नम्बर किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

विद्यालयी शिक्षा विभाग ने बारिश के सीजन को देखते हुये समस्याओं के निवारण के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसके साथ ही विभाग ने टोल फ्री नम्बर भी जारी किया है।
💠जिस पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने मानसून सीजन को देखते हुये कांट्रोल रूम की स्थापना की है, ताकि बारिश के दौरान आने वाली विभिन्न समस्या से तत्काल निपटा जा सके। इसके अलावा विभाग ने शिकायतों व समस्याओं के निराकरण के लिये टोल फ्री नम्बर 18001804132 भी जारी किया है।

टोल फ्री नम्बर पर दर्ज शिकायतों व समस्याओं के तत्काल निवारण के लिये विभाग ने नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी व 10 कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की है। जिसमें अजीत भण्डारी, प्रद्युमन रावत, पल्लवी नैन, अंजुम फातिमा, एम.एम. जोशी को नोडल, जबकि हरीश नेगी, नूतन, विजयलक्ष्मी, पूनम व मुकेश कुमेड़ी सह नोडल होंगे। ये सभी कार्मिक 8 जुलाई से 10 अगस्त तक कंट्रोल रूम में बैठकर टोल फ्री नम्बर पर दर्ज समस्याओं व शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर विभागीय स्तर पर निवारण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में आज शाम होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

इस संबंध में विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को टोल फ्री नम्बर पर आने वाली प्रत्येक कॉल को रिसीव करने और प्रत्येक समस्या का समय पर समाधान करने को कहा। इसके साथ ही कांट्रोल रूम के सफल संचालन को प्रत्येक दो सप्ताह में समीक्षा करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियां को दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:-बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामला: BKTC का बड़ा एक्शन, अध्यक्ष का निजी सचिव प्रमोद नौटियाल सस्पेंड!

विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने मानसूनी सीजन में राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिये शिक्षा विभाग में पहली बार कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। विभाग ने टोलफ्री नम्बर 18001804132 भी जारी किया है। जिस पर विद्यालयों से सम्बंधित शिकायत व समस्याएं दर्ज की जा सकेंगी। किसी भी समस्या का समय से समाधान करने के लिये कार्मिकों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *