Breaking News :मतदान से ठीक तीन दिन पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर लगा बड़ा झटका,कांग्रेस नेता प्रदीप तिवाड़ी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है. ठीक तीन दिन पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर एक बड़ा झटका लगा है.

उत्तराखंड कांग्रेस के एक और पार्टी नेता ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

इस बार पौड़ी गढ़वाल सीट से पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने इस्तीफा दिया है.

प्रदीप तिवाड़ी ने एक पत्र जारी कर निजी कारणों से कांग्रेस पार्टी के महासचिव का पद और पार्टी छोड़ने की घोषणा की है. प्रदीप तिवाड़ी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

प्रदीप तिवाड़ी पिछले 22 सालों से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं. वो हरीश रावत, गणेश गोदियाल के करीबी लोगों में गिने जाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

वहीं प्रदीप तिवाड़ी की पत्नी पूनम तिवाड़ी भी राजनीति में सक्रिय हैं. वे भी नगरपालिका श्रीनगर की पहली महिला नगरपालिका अध्यक्ष रही हैं. नगर निगम बनने के बाद से ही वो नगर निगम चुनावों में अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदारों में गिनी जाती रही हैं.

अब प्रदीप तिवाड़ी के कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है.

Advertisement