ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को सुबह से चटख धूप खिलने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

💠जबकि, निचले इलाकों में शाम को झोंकेदार हवाएं चलीं।

इससे पहले दोपहर में चटख धूप खिलने के कारण मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का एहसास हुआ। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में तपिश ने पसीने छुड़ाए।

💠अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि के आसार हैं। कहीं-कहीं अंधड़ को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:​पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: मलघाट में मलबा आने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग ठप, पांतू गांव में मकान क्षतिग्रस्त

दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से चटख धूप खिली रही, जिससे पारा भी चढ़ गया। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जिससे तपिश बढ़ गई और चिलचिलाती धूप ने पसीने छुड़ाए। हालांकि, शाम को शहर में तेज हवाएं चलीं। साथ ही आसमान में भी बादल मंडराने लगे।

मौसम विभाग की ओर से आज दून में आंशिक बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बौछार और ओलावृष्टि के आसार बताए गए हैं। कुछ क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में MSME को मिलेगी 4,000 एकड़ भूमि: 50 हजार करोड़ निवेश और 1 लाख रोजगार का लक्ष्य

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 34.7, 16.7

ऊधमसिंह नगर, 36.5, 13.6

मुक्तेश्वर, 21.4, 9.9

नई टिहरी, 24.0, 10.4

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह धूप खिली रही परंतु अपराह्न बाद मौसम का मिजाज बदला अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे दोपहर बातद तेज हवाए चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *