Almora News:चालकों ने आश्वासन के बाद वापस ली हड़ताल,टैक्सियां चलने से लोगों को मिली राहत

0
ख़बर शेयर करें -

जिले में चालकों ने आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली है। टैक्सियों का संचालन नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।दो दिन बाद टैक्सियों का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली है।

🔹दो दिन तक लोग रहे परेशान 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चनौली पुल 13 वर्षों से अधूरा: सोमेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांव-गांव जाकर खोलेंगे विकास के दावों की पोल

फिटनेस निजी हाथों में देने और टैक्स में बढ़ोत्तरी के विरोध में टैक्सी चालक हड़ताल पर चले गए थे। इससे दो दिन तक लोगो को वाहनों के लिए परेशान होना पड़ा था। लोगों को बसों में सीट के लिए पैदल दौड़ने के साथ काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

सबसे अधिक दिक्कत जिले की तहसीलों को आने जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी थी। सोमवार को आश्वासन के बाद टैक्सी चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी। दो दिन बाद टैक्सियों का संचालन होने से लोगों को काफी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *