Uttarakhand News:मां के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर कर दी बेटे की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की मां से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसने योजना बनाकर किशोर को मौत के घाट उतारा।

🔹17 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश उर्फ क्रिश का शव मिला था। सिर में गहरे घाव मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जनता से जांच शुरू कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:चंपावत: गुरु पूर्णिमा पर मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा सीएम धामी का संदेश, स्वामी धर्मराजानंद को किया गया भेंट

🔹हत्या के लिए बनाया प्लान 

जांच पड़ताल के बाद मृतक के एक परिचित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था। इसके चलते 31 जनवरी की रात वह उसे शॉपिंग करने के बहाने अपने साथ लेकर गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला दबाकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  क्या ? उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट: बिहार से पहुँचीं 21,000 EVM व VVPAT इकाइयाँ, पहुंची देहरादून

🔹आरोपी सलाखो के पीछे 

सिर पर पत्थरों से वार किया और शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गया था। अगले दिन आरोपी ने खुद ही शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को जानकारी दी थी। जिससे उस पर किसी को संदेह न हो सके। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में अन्य आरोपियों की भी भूमिका तो नहीं, इसको लेकर भी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *