Almora News:: हरेला पर्व पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हरेला पर्व पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार को जिलेभर में पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

🔹स्यालीधार में बन रहे साइंस पार्क परिसर में किया जाएगा हरेला पर्व पर मुख्य पौधरोपण

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: जिगोलीतोली में मसीहा पं० गोवर्धन तिवारी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम विनीत तोमर ने बताया कि इस बार हरेला पर्व पर मुख्य पौधरोपण का कार्यक्रम स्यालीधार में बन रहे साइंस पार्क परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों व तहसील स्तर पर भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर उन्होंने अधिकारियों से सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को रामनगर और अल्मोड़ा वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई: मोहान क्षेत्र में ड्रोन और 15 ट्रैप कैमरों से निगरानी, 4 पिंजरे तैनात

🔹बैठक में मौजूद रहे

यहां बैठक में डीएफओ वन प्रभाग दीपक सिंह, सिविल ध्रुव सिंह मर्तोलिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।