Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आर्यन छात्र संगठन के महासचिव भास्कर गिरी गोस्वामी ने सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। सचिव पद पर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण भास्कर गिरी गोस्वामी का सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

आर्यन छात्र संगठन ने भास्कर गिरी गोस्वामी के निर्विरोध निर्वाचन को छात्र संगठन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि SSJ विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्र नाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

आर्यन छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल जोशी ने कहा कि भास्कर गिरी गोस्वामी का निर्विरोध सचिव चुना जाना संगठन के लिए गर्व का विषय है। यह छात्रों के बीच संगठन की नीतियों और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

छात्र नेता निशांत पांडे ने कहा कि भास्कर गिरी गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन छात्रहितों के लिए उनकी सक्रियता और छात्रों के बीच उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वे छात्रों की आवाज को मजबूती से विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

वहीं महासचिव विशाल सिंह बिष्ट ने भास्कर गिरी गोस्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ का पद केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का माध्यम है।

भास्कर गिरी गोस्वामी ने सभी छात्र-छात्राओं, समर्थकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *