उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी, नदी किनारे रहने वालें लोगों को सचेत रहने की सलाह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मानसून सीजन में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ों पर अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अभी पांच अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। राज्य में वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। नदियों के किनारे बसे लोगों को सचेत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते बुधवार को सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। आज भारी बारिश के आसार हैं!

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन अवसर पर मां नंदा-सुनंदा के पावन डोले की भव्य शोभायात्रा