Weather Update :पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी,मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। आज यानि शनिवार को मौसम में बदलाव की पहले ही मौसम विभाग आशंका जता चुका है। ऊंचाई वाले इलाकों में 22-23 मार्च को पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय जिलों के साथ 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।होली तक मौसम में ऐसे ही उतार चढ़ाव रहने की उम्मीद है। जिसके बाद तापमान में तेजी आ सकती है।

शुक्रवार को उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम के बदलते ही ठंड का असर दिखाई दिया। देहरादून में भी आज बादल छाये रहे, जिससे तापमान में भी गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया उसके अनुसार उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :प्रत्येक व्यक्ति को मिले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ:धन सिंह रावत

इन जिलों में 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने का मतलब ये है कि गर्मी बढ़ती जाएगी।

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल आते हैं। बाकी के दो जिले कुमाऊं मंडल में हैं। मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में 3,500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update :प्रदेशभर में आज तेज बारिश के आसार, इन जिलों में किया अलर्ट जारी

जबकि कुमाऊँ मंडल में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे और तेज हवाएं रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे हल्की वर्षा की संभावना है तेज हवाएं चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *