Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को उत्तराखंड के मंदिरों में भक्त दशर्न के लिए उमड़े। बागेश्वर में भोर चार बजे से ही सरयू-गोमती संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

सूरजकुंड, राधाकृष्ण मंदिर के समीप संगम, अग्निकुंड और नारदकुंड सहित विभिन्न घाटों पर लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। कपकोट क्षेत्र में बारिश के कारण सरयू का पानी गंदा होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। लोग संगम से कलश में जल भरकर घर ले गए। इस जल से देवी-देवताओं का अभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक सूचना पट्ट: 93 साल पुराना ‘ब्लैक बोर्ड’, जो आजादी की जंग से लेकर खोई चीजों को मिलाने तक का गवाह है

🌸देवी-देवताओं का अभिषेक

नवरात्र के पहले दिन देव मंदिरों में हरेला बोने की भी परंपरा निभाई जाएगी। इसके साथ ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:अल्मोड़ा सहित इन 7 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट: 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की आशंका

जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। गरुड़ स्थित कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ मंदिर, भद्रकाली मंदिर, कांडा के कालिका मंदिर और बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर सहित विभिन्न देवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शारदीय नवरात्र के आगाज के साथ ही जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।