Weather Update :प्रदेश के इन पांच जिलों में आज भी मौसम खराब रहने के आसार,13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के पांच जिलों के कुछ इलाकों में आज (शुक्रवार) भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। उधर, आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस की जन-जागरूकता पहल लमगड़ा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर चलाया जागरूकता अभियान

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन भी प्रदेश भर के सभी जिलों में मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:हरिद्वार: निजी स्कूल की पार्किंग में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से धूप के लिए रही परंतु दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया अल्मोड़ा में आज मौसम विभाग के अनुसार आशिक बादलों की आवा जाही रहेगी दोपहर बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हवा के साथ बूदाबादी की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *