Almora News:फायर स्टेशन रानीखेत ने अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत रानीखेत क्षेत्र में स्थित होटलों को किया फायर रिस्क निरीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 11.04.2026 को श्री चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह कुंवर एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी फायर स्टेशन रानीखेत द्वारा रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटलों का अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न कार्यवाही की गयी।

• महोदय द्वारा सर्वप्रथम समस्त अग्निशमन उपकरणों एवं फायर हाइड्रेंट को चेक किया तो अग्निशमन उपकरण एवं फायर हाइड्रेंट कार्यशील दशा में पाए गए।
• महोदय द्वारा आपात कालीन स्थिति उत्पन्न होने पर आवागमन वाले प्रवेश/निकास द्वार को चेक किया तो सही पाए गए।
• महोदय द्वारा संस्थान के उपस्थित कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन के बारे में बताया गया।
• महोदय द्वारा आगजनी होने पर, की जाने वाली कार्यवाही के बारे में उपस्थित कर्मचारियों को गहनता/विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
• उपस्थित स्वामी/प्रबंधक को प्रत्येक समय अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखे जाने, आपातकालीन प्रवेश/निकास द्वार को अवरोध मुक्त रखे जाने हेतु निर्देशित/सुझाव दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार: नौ जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट', नदी-नाले उफान पर

इसके अतिरिक्त आज दिनांक 13.04.2026 को अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री गणेश चंद्र द्वारा पार्वती इन में अग्निशमन उपकरणों को चेक किया। तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान की गई व उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *