Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस की जन-जागरूकता पहल लमगड़ा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर चलाया जागरूकता अभियान

0
ख़बर शेयर करें -

दूरस्थ गांवों तक पहुंचाई साइबर फ्रॉड, डिजिटल ठगी से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी

ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन व यातायात नियमों के पालन हेतु किया प्रेरित

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक जागरूकता हेतु निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.04.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मोतियापाथर, नाटाडोल, दुर्गानगर, गंगानगर, शहरफाटक आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान संचालित किया गया। ग्रामीणों को साइबर अपराध जैसे डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग से दूर रखने तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News:रफ्तार की जंग में उजड़े दो घर! हरिद्वार में तीन बाइकों की टक्कर में दो की मौत

इस दौरान सचल न्यायालय पुलिस टीम द्वारा नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी देकर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, तथा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विजडम एकेडमी की मेगा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: जूनियर वर्ग में संस्कार और सीनियर में हर्षित रहे अव्वल

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी भी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *