ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

जिससे दोपहर में तपिश बढ़ गई है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा संभव है।

जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और पारे में वृद्धि होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: उत्तराखंड में नामांकन शुल्क और चुनाव खर्च की सीमा में बढ़ोतरी, नियम तोड़ने वाले 1452 नेता 3 साल के लिए बैन

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तापमान में भी इजाफा हुआ। हालांकि, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल घिर आए और हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

टिहरी, रुद्रप्रयाग व कुमाऊं के कुछ हिस्सों में भी बौछारें पड़ीं। वहीं, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से तापमान चढ़ा और गर्मी ने पसीने छुड़ाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा 52 सीढ़ी मार्ग पर गेट का मामला: 'जनता और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं' — मेयर अजय वर्मा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोड़ा और टिहरी में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है।

🌸विभिन्न शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 35.4, 23.4

ऊधमसिंह नगर, 35.2, 22.6

मुक्तेश्वर, 24.5, 12.5

नई टिहरी, 24.8, 14.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *