उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुमाऊं मंडल के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य के तीन जिलों के लिए अगले तीन दिन बारिश के दृष्टि से काफी अहम हैं। चंपावत, नैनीताल के साथ उधमसिंहनगर में भारी से बहुत भारी बारिश रहेगी। उन्होंने कहा कि 21 और 22 को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले हफ्ते भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा धुप खिली रही।मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में बादल छाए रहेंगे सायंकाल वर्षा की संभावना है।